दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने एक हफ्ते में 12617 चालान काटे, 1596 अतिक्रमण हटाए गए
नई दिल्ली, जून 23 -- Delhi Traffic Enforcement Drive: दिल्ली पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर 12617 ट्रैफिक चालान काटे। इसी बीच 1596 सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या इतने बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई से राजधानी की सड़कें वास्तव में जाम मुक्त हो पाएंगी? दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह ज्वाइंट ऑपरेशन जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर चलाया है। इस दौरान प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ स्थानीय लोगों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से भी बातचीत की गई। यह भी पढ़ें- नोएडा पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.