नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 47 बजे मिली। मृतकों की पहचान 52 साल की अनुराधा कपूर उनका बड़ा बेटा 32 वर्षीय आशीष कपूर और छोटा बेटा 27 वर्षीय चैतन्य कपूर के तौर पर की गई है। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि परिवार तनाव से गुजर रहा था। इस कारण परिवार ने सामूहिक तौर पर यह कदम उठाया। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और अदालत के आदेश के बाद उन्हें वह मकान खाली करना था, जिसमें परिवार रहा रहा था। फिलहाल कालकाजी थाना पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.