वार्ता, अप्रैल 24 -- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवाओं के प्रकोप के साथ भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के दो स्टेशनों रिज और लोधी रोड पर लू की स्थिति देखी गई, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से अधिक रहा। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। वहीं, रिज क्षेत्र में पारा और अधिक चढ़कर 43.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.