दिल्ली में जौनसार-बावर के छात्रों के लिए निशुल्क प्रवेश मार्गदर्शन पहल शुरू
विकासनगर, जुलाई 7 -- जौनसार-बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली ने दिल्ली के विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए निशुल्क प्रवेश मार्गदर्शन पहल शुरू की है। इस पहल के तहत विशेषज्ञों की टीम विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स चयन और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। समिति के चेयरमैन रमेश चंद जोशी ने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद कई छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालयों में प्रवेश और भविष्य के लिए उपयुक्त कोर्स के चयन को लेकर असमंजस में रहते हैं। इसे देखते हुए प्रो. विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया है। इस पैनल में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के सहायक प्रोफेसर और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.