महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देशभर के लोकतंत्र सेनानियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 जुलाई को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोकतंत्र सेनानी शामिल होंगे। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता एवं आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने दी।उन्होंने बताया कि वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन चलाया था। उस दौर में बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को मीसा (मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत जेल भेजा गया और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया। यह भी पढ़ें- एसडीपीआई ने राज्यपाल के नाम डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, उन्होंने कहा कि उ...