नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- दिल्ली में जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार 18 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह फ्लाईओवर शहर के ऐसे हिस्सों में बनेंगे जहां जाम की ज्यादा समय रहती है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से सभी 18 स्थानों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही सरकार योजना को मंजूर कर जल्द फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू करेगी। दिल्ली में जाम एक बड़ी समस्या है जिसकी वजह से प्रतिदिन लाखों लोग परेशान होते हैं।विधायकों ने की थी मांग वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते महत्वपूर्ण सड़कों पर सुबह-शाम जाम की समस्या देखने को मिलती है। पीडब्ल्यूडी लगातार जाम को कम करने के लिए नए कदम उठा रहा है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी विधायकों से उनके क्षेत्रों में फ्लाईओव...