दिल्ली में जामा मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर, सालों से था सरकारी जमीनों पर कब्जा
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली में सोमवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास जमकर बुलडोजर गरजे। हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसीडी) ने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुगलकालीन इस इमारत के आसपास सरकारी जमीन और पार्क पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे अदालत ने खाली कराने का आदेश दिया था। भारी सुरक्षा के बीच एमसीडी के अधिकारियों ने अवैध कब्जे को तोड़ा और मलबे को ठिकाने लगाया गया। एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही जामा मस्जिद और उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों और पार्क से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, 'सार्वजनिक जगहों और पार्कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। स्मारक के आसपास यह कार्रवाई की जा रही है।' एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के कम से कम तीन पार्कों को कब्जा मुक्त कराया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.