दिल्ली में जहरीली गैस ने ली तीन मजदूरों की जान, ट्रैफिक में फंसने से समय पर नहीं पहुंच सकी रेस्क्यू टीम
नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को हुए एक दुखद हादसे में सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों मजदूर एक के बाद एक टैंक में नीचे उतरे थे, और इसी दौरान वहां मौजूद गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। मजदूरों को बचाने के लिए DFS की दो टीमें निकली थीं जो कि ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से समय पर नहीं पहुंच सकीं। टैंक में नीचे उतरे मजदूरों की जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बाहर मौजूद लोगों ने दिल्ली फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद बाद वहां से आई रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों ने बाहर निकाला। मृतक मजदूरों की पहचान अरुण सिंह पुत्र अजीत सिंह (उम्र 38 वर्ष), संदीप पुत्र पालेराम, (उम्र 32 साल) और चांद पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.