नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मध्य, उत्तर पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 15 से अधिक नालों के निर्माण और पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से नालों को बेहतर का इन क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। अगले मानसून से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के क्षेत्रों में शहीद पार्क मार्ग पर कोडिया पुल से छत्ता रेल पुल, नेशनल क्लब और नागपाल डेयरी से लाल बत्ती तक, अजमेरी गेट से सीता रोड, आसफ अली रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर कमला मार्केट चौराहे से आसफ अली रोड तक, जोरावर सिंह मार्ग पर मिठाई पुल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.