दिल्ली में जल्दी EV बाइक खरीदने वालों को मिलेगी ज्यादा सस्ती, क्या-क्या नियम
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी का लाभ लेने के लिए वाहन खरीदारों को कुछ खास नियमों और शर्तों का ध्यान रखना होगा। यदि आप भी ईवी पर सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इसी साल गाड़ी खरीद लें। क्योंकि सब्सिडी तीन साल तक मिलेगी पर यह हर साल घटती जाएगी। ईवी बाइक पर पहले साल अधिकतम 30 हजार की मदद राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी, जबकि अगले साल 20 और अंतिम साल यह सब्सिडी घटकर 10 हजार ही रह जाएगी। इसका मतलब है कि जो जल्दी खरीदेंगे उन्हें यह ज्यादा सस्ती मिलेगी।स्क्रैपिंग पर 10 हजार, लेकिन एक शर्त नई पॉलिसी के तहत जो लोग नोटिफिकेशन जारी होने के पहले साल के भीतर वाहन खरीदेंगे, उन्हें सबसे ज्यादा सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके बाद अगले तीन वर्षों में यह लाभ लगातार घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.