दिल्ली में जलभराव वाले 60 से ज्यादा इलाकों की पहचान, MCD बोली- तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
राहुल मानव, जून 25 -- दिल्ली में मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है, ऐसे में शहर के निचले इलाकों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए एमसीडी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है और जलभराव वाले 60 से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। इन इलाकों में जलभराव को रोकने के लिए एमसीडी ने अधिकारियों को अतिरिक्त निर्देश दिए हैं। साथ ही इन सभी संवेदनशील क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद भी अगर कहीं जलभराव की समस्या आती है तो एमसीडी ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है। निगम प्रशासन द्वारा चार फुट और उससे बड़े नालों की सफाई के कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में मॉनसून को लेकर जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.