दिल्ली में जर्जर इमारत को ढहाने के दौरान हादसा; दीवार के मलबे में तीन मजदूर दबे, एक की मौत
रजनीश पांडे, जुलाई 11 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार स्थित जसोला विहार में एक पुरानी और जर्जर इमारत को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत की एक भारी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने काम में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत लापरवाही से हादसे का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की दोपहर करीब 1:27 बजे पीसीआर को सूचना मिली थी कि जसोला विहार के पॉकेट-1 स्थित प्लॉट संख्या-149 में एक दीवार ढह गई है। सूचना पाते ही सरिता विहार थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूछताछ में घायल मजदूर नन्नू शर्मा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.