नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली पुलिस ने जमीन हड़पने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर बुजुर्गों की प्रॉपर्टी को निशाना बनाते थे। ये लोग ग्रेटर कैलाश-I में एक रिहायशी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश में जुटे थे। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में जमीन हड़पने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्रेटर कैलाश-I में एक रिहायशी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष चौधरी, विनीत कुमार सहगल और दिलीप कुमार पांडे के रूप में हुई है। आशीष चौधरी और विनीत कुमार सहगल इस रैकेट का सरगना है। आरोपी कथित तौर पर बुजुर्गों की प्रॉपर्टी को निशाना बनाते थे। वे मालिकाना हक के जाली कागजात बनाते थे और प्रॉपर्टी पर झूठा दावा क...