नई दिल्ली, मार्च 11 -- दिल्ली पुलिस ने राजस्थान में हुई 70 लाख रुपए की गहनों की चोरी की वारदात के सिलसिले में 'छेनू गैंग' के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, और इन दोनों की पहचान राशिद उर्फ सोनू (35) और फहीम उर्फ डैनी (30) के रूप में हुई है। इनमें से राशिद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही 21 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक अस्पताल के पास तब पकड़ा गया, जब वे दोनों नए शिकार की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को खुफिया सूचना मिलने के आधार पर अंजाम दिया। 5 मार्च को पुलिस की एक टीम को खबर मिली थी कि एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य, जो हाल ही में छेनू गैंग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.