दिल्ली में छाया डेंगू का साया, हर वर्ष बढ़ रहे केस; अप्रैल में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड
आशीष सिंह, मई 6 -- दिल्ली में डेंगू का साया गहराता ही जा रहा है। साल दर साल केस में बढ़ोतरी हो रही है। इस साल के अप्रैल में बीते 5 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुताबिक बीते अप्रैल माह में डेंगू के 52 मामले आए हैं, जोकि पिछले पांच वर्ष के दौरान इस अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस साल अप्रैल तक डेंगू के कुल 107 मामले सामने आए हैं।अप्रैल में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 में डेंगू के 32 मामले आए थे, जबकि इसी माह में 2024 में 35, 2023 में 18 और 2022 में 20 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें साल दर साल वृद्धि हो रही है। वहीं, पहले चार महीनों में मलेरिया के मामले भी सामने आए, जो हाल के वर्षों में शुरुआती मौसम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.