गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध टीम ने लोन रिकवरी के नाम पर लोगों से गाली-गलौच और ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का साइबर थाना पूर्व पुलिस ने पर्दाफाश किया। थाना साइबर अपराध पूर्व (ईस्ट) की पुलिस टीम ने दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में चल रहे एक अवैध थर्ड पार्टी रिकवरी कॉल सेंटर पर सुनियोजित तरीके से छापेमारी करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोन लेने वाले ग्राहकों और उनके रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर अश्लील गालियां देने, धमकी भरे संदेश भेजने और उनकी निजी तस्वीरों को एडिट कर ब्लैकमेल कर ठगी करते थे。

22 मई को मिली थी शिकायत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाना पूर्व में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि कुछ ...