लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- लखीमपुर। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कलेक्ट्रेट से लेकर विलोबी मैदान तक जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र और युवा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज क...