बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर घटना की कड़ी निंदा की। अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। वहीं, ग्राम प्रधान संगठन ने कलक्ट्रेट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौत में विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया जाना न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिका...