जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिले के डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों को दंडित करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी माँग रखी। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, रजनीश सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं और स्थानीय प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी तरह का हिंसक व्यवहार लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और इसके जवाबदेहों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्र न्याय क...