दिल्ली में छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 23 -- मऊ, संवाददाता। जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन के दौरान संसद मार्ग पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्बर दमन, उत्पीड़न और लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और वामपंथी दलों के संयुक्त आह्वान पर जिला मुख्यालय पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। जुलूस की शक्ल में पहुंचे विभिन्न संगठन के लोगों ने केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व विधायक इम्तेयाज़ अहमद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश भर में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था के सुनियोजित विनाश के खिलाफ लगातार जनआक्रोश बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र इन गंभीर सवालों का सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.