दिल्ली में चौथे दिन भी खूब चले बुडोजर; कितनी प्रॉपर्टी जमींदोज, कितनी की गईं सील?
राहुल मानव, जून 8 -- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद चौथे दिन भी दिल्ली सरकार और एमसीडी प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहीं। दिल्ली में भवन उपनियमों के उल्लंघन, अवैध निर्माण करने, भवन सुरक्षा के नियमों का अनुपालन न करने, डीडीए मास्टर प्लान-2021 के नियमों व दिल्ली नगर निगम के अधिनियम-1957 के नियमों के अवहेलना करने के खिलाफ उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर विभागों की तरफ से अवैध निर्माण व नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।कितनी प्रॉपर्टी जमींदोज, कितनी सील? दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने सोमवार को 86 संपत्तियों को नियमों के उल्लंघन के खिलाफ नोटिस जारी किए। इसमें से एक संपत्ति के खिलाफ भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर एमसीडी को कार्रवाई करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.