सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। दिल्ली में घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन आरोपितों को दिल्ली पुलिस और पुनौरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नया टोला टिगराहा गांव निवासी शंकर साह के पुत्र मुन्ना कुमार, रामचंद्र महतो के पुत्र बब्लू महतो तथा रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव निवासी विकाउ महतो के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपित दिल्ली में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। फरारी के दौरान वे चोरी-छिपे पुनौरा थाना क्षेत्र में पुनौरा मंदिर के समीप एक किराए के मकान में रह रहे थे।पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.