नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में साल भर में होने वाली बारिश से ज्यादा पानी अब तक बरस चुका है, जबकि साल पूरा होने में अभी भी लगभग चार महीने बाकी हैं। दिल्ली में इस साल मौसम का रूप काफी हद तक मिला-जुला रहा है। राजधानी की मानक वेधशाला सफदरजंग में फरवरी, मई और जून का महीना सामान्य से कम बारिश वाला रहा है। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मानसून का आगमन होता है, लेकिन इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। पहुंचने के बाद भी दिल्ली में मानसून की सुस्ती बनी रही। हालांकि, बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और जुलाई और अग...