नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पिछले दिनों भारत दौर पर आए हुए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने परिवार के साथ भी समय बिताते हुए नजर आए। गुरुवार को सुनक अपनी सास और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति के साथ दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित मशहूर 'बंगाली स्वीट हाउस' पहुंचे। यहां पर उनके साथ में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी नजर आईं। यहां सुनक ने भारतीय मिठाइयों के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए रस मलाई का ऑर्डर दिया। गौरतलब है कि पूर्व ब्रिटिश पीएम 2025 में दीवाली के समय भी इस दुकान पर आए थे। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सुनक को वहां ऑर्डर देते हुए देखा जा सकता है। 'बंगाली स्वीट हाउस RC' के पार्टनर वर्जेश अग्रवाल ने इस दौरे के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इनमें से एक वीडियो में वे ऋ...