नई दिल्ली, जुलाई 1 -- दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया मंगलवार (30 जून) से शुरू हो चुकी है। इस दौरान BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर्स घर-घर जाकर मतदाताओं का गणना-प्रपत्र (Enumeration Form) भरते हुए उनके द्वारा मतदाता सूची में दी गई जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान 13 हजार से ज्यादा BLO राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और मौजूदा मतदाताओं की जानकारी को वेरिफाई करने के लिए और नए वोटर्स को रजिस्टर करने के लिए उन्हें गणना-प्रपत्र बांटेंगे SIR की यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मकसद यह पक्का करना है कि वोटर लिस्ट में दिल्ली की आबादी की मौजूदा डेमोग्राफिक्स (जनसांख्यिकीय जानकारी) सही और अप-टू-डेट दिखाई दे। यह प्रक्रिया एक महीने तक (30 जून से 29 जुलाई)...