राजन शर्मा, अप्रैल 23 -- पूर्वी दिल्ली में स्थित गणेश नगर एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग की मौत ने रिश्तों में खत्म हो चुकी संवेदनाओं को उजागर करते हुए उस पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग श्रीचंद की मौत से जुड़ा है। श्रीचंद का शव कई दिनों तक उनके उसी घर के कमरे में पड़ा रहा, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर रह रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि एक ही मकान में रहने के बाद भी किसी को उनकी मौत का पता तक नहीं चला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय श्रीचंद ग्राउंड फ्लोर गणेश नगर एक्सटेंशन द्वितीय, पराशर चौक के पास रहते थे। जबकि 50 गज में बने इस मकान उनके बेटे और अन्य परिजन ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। पत्नी के निधन के बाद वह अधिकतर समय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.