राहुल मानव, अप्रैल 5 -- डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण जल्द विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 2000 से अधिक फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इन फ्लैटों को मौजूदा योजनाओं में शामिल कर बुकिंग शुरू की जाएगी जिसमें सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना और आम लोगों के लिए जनता आवास योजना के नए चरण लॉन्च होंगे। कर्मयोगी आवास योजना के अंतर्गत एलआईजी, एमआईजी व अन्य श्रेणी के फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा अन्य आवास योजनाओं में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी। इस बारे में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में प्राधिकरण मौजूदा आवास योजनाओं के नए चरण लॉन्च करेगा, जिसमें कर्मयोगी आवास योजना का तीसरा चरण भी शामिल है। इसके साथ ही नागरिकों को किफायती कीमतों पर ईडब्ल्यूएस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.