नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गुस्से में आगबबूला हुए पति ने अपनी ही पत्नी को जोर से फर्श पर पटक दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रूपक के रूप में हुई है। वह पेशे से एक वाहन चालक (ड्राइवर) है। रूपक अपनी पत्नी पूनम और तीन साल के मासूम बच्चे के साथ सोनिया विहार के टोल टैक्स इलाके में रहता था। रूपक और पूनम की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी और यह परिवार करीब एक साल पहले ही इस इलाके में रहने आया था। यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, भाजपा-...