नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- दिल्ली में घने कोहरे का असर लगातार उड़ानों पर पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 100 से उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली से जाने वाली 49 घरेलू उड़ानें और दिल्ली आने वाली 77 उड़ानें अब तक रद्द होने की सूचना है। हालांकि आज सोमवार की तरह घना कोहरा नहीं था, लेकिन सोमवार को हुई देरी और रद्द रही उड़ानों का असर परिचालन पर आज देखने को मिला। सोमवार को 228 उड़ानें रद्द रही थीं जिनमें 131 जाने वाली और 97 आने वाली उड़ानें थीं। इसके अलावा पांच उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से दोपहर के समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया गया है कि अब विमानों का परिचालन निर्बाध रूप से हो रहा है लेकिन सुबह रही देरी का कुछ असर ...