नई दिल्ली, मई 11 -- दिल्ली पुलिस को हाल ही में उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने राशिद केबलवाला-हाशिम बाबा गैंग से जुड़े छह गुर्गों और शार्पशूटरों को एक क्लब से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से 10 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एक राइफल, इटली में बनी दो बेरेटा रिवॉल्वर और 81 जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। ये सभी आरोपी ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय गैंग से जुड़े हुए थे और उसी के गुर्गे के रूप में काम करते थे। पुलिस ने इन सबको उस वक्त धर दबोचा, जब वे विरोधी गैंग के सदस्यों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। आरोपियों की पहचान फैज कुरैशी (26), माज (24), नवाजिश (32), अफ्फाक (24), इमरान उर्फ तेली (39) और अरशद उर्फ छोटा (25) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते ह...