दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 साल की लड़की की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। गैंगरेप करने वाले आरोपियों का डीएनए सैंपल लड़की की बॉडी के अंदर मिले सीमेन से मैच कर गया है। सीएफएसएल की रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का मिक्स डीएनए लड़की के शरीर में पाए गए सीमेन में था। इस मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद लड़की की बॉडी बुरी तरह सड़ गई थी, जिससे जांच करना बहुत जरूरी हो गया था कि मृतक के साथ इन्हीं आरोपियों ने गलत किया था। चंडीगढ़ एफएसएल की टीम ने बताया कि ऐसी अवस्था में जब डीएनए मिक्स हो जाता है तो ऐसे टेस्ट करना जरूरी हो जाता है। इसलिए सैंपल को जांच के लिए सीएफएसल टीम को भेजा गया था। यह भी पढ़ें- नेहा बो...