नई दिल्ली, मई 7 -- दिल्ली में दिन के समय ज्यादातर वक्त बादल छाए रहने की वजह से शहर के लोगों को गुरुवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि IMD ने आने वाले दिनों में एकबार फिर तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई है। IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग की मानें तो 8 मई शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान शहर के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। शनिवार को यह 23 से 25 ​​डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने रविवार तक शहर का मौसम शुष्क बने रहने व भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है। हाल...