दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी दिल्ली में रात के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं। जबकि, दिन के समय भी मौसम आमतौर पर आरामदायक बना रहेगा। इस बीच, गुरुवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।तीखी धूप से बढ़ रहा दिन का तापमान दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार की सुबह से ही तेज चमकता सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पर आर्द्रता का स्तर 42 से 96 फीसदी तक रहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में दशहरा मेले के दौरान झूले का गेट टूटने से हादसा, युवती की मौतशुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुम...