नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों के संरक्षण और गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक 'साइंटिफिक प्लान' का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उत्तर दिल्ली के किशनगंज गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार अब गौशालाओं को दिल्ली के 'रिज जंगल' से जोड़ने पर काम कर रही है, ताकि गायों को उचित देखभाल व प्राकृतिक वातावरण मिल सके। सीएम ने बताया कि ऐसा करने से ना केवल गायों को पेड़-पौधों का नैसर्गिक परिवेश मिल जाएगा, बल्कि गायों के हटने से सड़कों पर यातायात के लिए ज्यादा जगह भी मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन निकलने वाले 1,500 टन गाय के गोबर को यमुना में जाने से बचाने व उसके उचित प्रबंधन के लिए सरकार 6 बायोगैस प्लांट लगाने की योजन...