नई दिल्ली, मार्च 6 -- दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला मेजर की पत्नी हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला के पति जोधपुर में तैनात पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी अपने परिवार के साथ धर्मपुरा स्थित अनेजा हाउस के पास रहती हैं। उनके पति भारतीय सेना में मेजर हैं और वर्तमान में जोधपुर में तैनात हैं। मीनाक्षी इन दिनों गर्भवती हैं और अपने मायके में परिजनों से मिलने के लिए नजफगढ़ आई थीं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी कार गली में खड़ी की थी, जिस पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आपत्ति जता रहे थे। आरोप है कि एक मार्च की शाम करीब 7:20 बजे जब वह अपने माता-पिता के घर पहुंचीं तो पड़ोसी उनकी...