नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को अनुचित पार्किंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। तीन घंटे के इस अभियान में करीब 12 हजार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या के नेतृत्व में सभी जिलों में मुख्य सड़कों, सर्विस लेन और बाजार क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अनुचित पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को लेकर 8500 से अधिक चालान काटे गए। नो-पार्किंग जोन, चौराहों के पास और फुटपाथों पर खड़े वाहनों को टो किया गया। इसी तरह दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर विशेष दल तैनात कर गलत दिशा में दोपहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन चलाने वाले 3500 से अधिक चालकों पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- तीन घंटे के अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.