नई दिल्ली, मार्च 8 -- दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। शनिवार को दिल्ली में पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले हफ्ते का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इस हफ्ते अधिकतम तापमान के 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सोमवार को एक्यूआई 247 अंक दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है। कुल मिलाकर दिल्ली में तापमान के बढ़ने के संकेत हैं। रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज चमकदार धूप रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी थी कि लोगों को छाया वाली जगहों की तलाश करनी पड़ी। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.