दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, मई की सबसे गर्म रात; ऑरेंज अलर्ट जारी
पीटीआई, मई 21 -- दिल्लीवासी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। लू के थपेड़ों ने राजधानी को आग की भट्ठी बनाया हुआ है। दिल्ली में गुरुवार सुबह भीषण गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। हालात ये हैं कि दिल्ली में गुरुवार को बीते 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात थी। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।गर्म रात कब घोषित की जाती है? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल थे जहां रात में सबसे ज्यादा गर्म मौसम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.