पीटीआई, मार्च 26 -- दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि जो इस सीजन में सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर खिली धूप के कारण दिल्लीवासियों को हल्की तपिश का सामना करना पड़ा। 27 मार्च को गरज के साथ बौछारें पड़ने की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है, जिससे पूरी दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।रात के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि रात के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज, बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें-...