मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया विशेष अतिथि होंगे। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से विभाग को इससे अवगत कराते हुए ऐसे मुखिया का चयन कर सूची भेजने को कहा गया है। इसके आलोक में विभाग के परियोजना निदेशक ने सभी डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र इसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि इसे मंत्रालय को अग्रसारित किया जा सके। बताया गया कि इसमें वैसे मुखिया को नामित करना है, जिन्होंने वर्ष 2025 में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई हो। अगर इस मापदंड पर कोई उपलब्ध नहीं हों तो चार और भी विकल्प दिए गए हैं। इसके तहत राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत पंचायत, बाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.