नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दिल्ली के नारायणा इलाके से एक हैरान कर देने वाली बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स की स्पोर्ट्स बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित के वाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति का मैसेज आया, जिसने खुद को चोर बताते हुए बाइक वापस लौटाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की और एक क्यूआर कोड भी भेजा। आरोपी ने 5 हजार रुपये एडवांस देने पर लोकेशन और वीडियो देने की शर्त रखी और कैश लेने से इनकार कर दिया। अब पुलिस इस गजब के चोर की तलाश में जुट गई है।नारायणा थाने में दी शिकायत पुलिस के मुताबिक, नारायणा फेज-एक स्थित सोनिया गांधी कैंप में रहने वाले हर्षित की काले रंग की स्पोर्ट्स बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। पीड़ित का दावा है कि 19 सितंबर की रात 10:30 बजे से लेक...