दिल्ली में खुले नाले में गिरे किशोर का नहीं मिला सुराग, अब बंद हुई तलाश
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दिल्ली के जसोला में पतंग के पीछे भागने के दौरान 15 साल के बच्चे के नाले में गिरने के बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और बोट क्लब ने संयुक्त खोज अभियान चलाया लेकिन तेज बहाव के कारण लड़के का कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब बच्चे के बचने की कोई उम्मीद नहीं बचने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया है।चलाया गया था तलाशी अभियान दमकल विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना के बाद किशोर की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित की तलाश दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, NDRF और बोट क्लब ने संयुक्त रूप से की।लड़के की तलाश बंद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बहाव तेज होने के कारण लड़का नहीं मिल सका है। बचाव अभियान शनिवार को रोक दिया गया क्योंकि लड़के के मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.