दिल्ली में खुले नाले में कार पलटने से अमेरिका में पढ़ रहे युवक की मौत, महिला मित्र भी थी साथ
राजन शर्मा, जुलाई 25 -- देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर खुला नाला जानलेवा साबित हुआ है। वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार फिसलकर खुले नाले में जा गिरी और पलट गई। इस हादसे में अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 20 वर्षीय छात्र यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार उसकी सहपाठी युवती घायल हो गई। यह हादसा नंगल देवत रेड लाइट के पास हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक यशवेंद्र के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं और वर्तमान में कोलकाता में पोस्टेड है। मृतक यशवेंद्र अपने दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली में आया हुआ था और दिल्ली कैंट में अपने दोस्त के घर रुका हुआ था। वहीं, उसकी सहपाठी वसंत कुंज की रहने वाली है और उसके पिता ओखला स्थित एक निजी कंपनी में साइबर सिक्योरिटी विभाग में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.