नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा के आयोजित एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अलग-अलग क्षेत्रों में बनी 24 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। यहां से 5-5 रुपये में प्रतिदिन लगभग 24 हजार लोगों को खाना मिलेगा। इन 24 कैंटीन के खुलने से अब अटल कैंटीन की संख्या 70 हो गई है। उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने कैंटीन में बैठकर आम लोगों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि यहां लोगों को कम कीमत पर साफ और पौष्टिक भोजन मिल रहा है। यह पहल बीते 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शुरू की गई थी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, प्रवासी मजदूरों, बाहर से पढ़ने आए छात्रों, रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.