पीटीआई, फरवरी 24 -- दिल्ली में प्लॉट बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ टूडा के रूप में हुई है। वह बेगमपुर एक्सटेंशन का रहने वाला है। वह साल 2025 में विजय विहार थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। अदालत में पेशी पर हाजिर न होने के कारण जनवरी 2026 में रोहिणी स्थित कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेगमपुर इलाके में एक खाली प्लॉट बेचने का झांसा देकर दो लोगों से करीब 35 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एक व्यक्ति को प्लॉट का मालिक बताकर खरीदारों के सामने पेश किया। पूरी डील बुध विहार स्थित एक प्रॉपर्टी ऑफिस के माध्यम से कराई गई। यह भी पढ़ें- भोपाल की 2 बहनों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.