वाराणसी, मार्च 19 -- बाबतपुर, संवाद। दिल्ली में खराब मौसम के चलते बुधवार शाम दो विमानों को बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। अकासा एयर के दोनों विमान हैदराबाद और बागडोगरा से दिल्ली जा रहे थे। पहली उड़ान क्यूपी 1407 बुधवार शाम हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी। इसमें 195 यात्री सवार थे। विमान दिल्ली हवाई क्षेत्र में पहुंचकर चक्कर लगाने लगा लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने खराब मौसम का हवाला देकर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। चालक दल ने वाराणसी एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद विमान को रात 8.18 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं दूसरी उड़ान क्यूपी 1808 बागडोगरा (सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल) से बुधवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसमें 178 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट भी हवाई क्षेत्र में कई चक्कर लगाने के बाद रात 8.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.