दिल्ली में क्या आज बारिश होगी? IMD का 2 दिन भीषण गर्मी का येलो अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में मॉनसून की बेरुखी जारी है। क्या आज बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। दो दिनों के लिए भीषण गर्मी और उमस का येलो अलर्ट है। हालांकि सोमवार से हल्की राहत मिल सकती है। हल्की बारिश तापमान 4 डिग्री तक कम करेगी। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो जुलाई माह में पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली के लोगों को मॉनसून के मौसम में भी भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन में जहां कड़ी धूप परेशान कर रही है वहीं रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं आने के चलते लोगों को बेचैनी और असहजता का अहसास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.