दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर था राजस्थान का ठग, अभिजीत दीपके के आसपास भी दिखा
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली पुलिस 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जिस आरोपी रामचंद्र को तलाश रही थी, उसे खुद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर ढूंढ निकाला। झुंझुनू के साजिद दीवान ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की पोस्ट देखी। प्रदर्शन में मौजूद लोगों के बीच एक चेहरा देखकर साजिद ने उसे पहचान लिया। यह वही रामचंद्र था जिस पर साजिद ने रेंजरोवर डिफेंडर 130 गाड़ी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए लेने और बाद में न कार देने न रकम लौटाने का आरोप लगाया था। साजिद ने तुरंत झुंझुनू कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दिल्ली रवाना हुई। करीब दो दिन रामचंद्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। रामचंद्र लगातार मंच, आयोजकों और भीड़ के बीच रहा। वह अभिजीत दीपके और अन्य प्रमुख लोगों के आसपास भी दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.