औरैया, जून 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बा कुदरकोट निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या करने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जबकि पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कुदरकोट कस्बा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अनीस पुत्र जहूर मंगलवार को किसी कार्य से दिल्ली गए थे। परिजनों के मुताबिक देर रात दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र स्थित गगन सिनेमा के मुख्य द्वार के पास उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोहम्मद अनीस अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके निधन से पत्नी आशी, दो बेटियां अनबिया और पन्नों तथा पांच माह के मास...