नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दिल्ली के कुतुब मीनार और डीडीए महरौली पार्क के आसपास रविवार को कई रास्तें बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। रविवार को इन इलाकों में भारी ट्रैफिक और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्ट करने की बात कही गई है। एडवाइजरी के मुताबिक ट्रैफिक बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए रविवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि अनुव्रत मार्ग से फूल मंडी होते हुए या क्रिसेंट मार्ग से मस्जिद हाजी अली जान होते हुए कुतुब मीनार की ओर भारी गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, कालका दास मार्ग से स्मारक की ओर जाने वाली गाड़ियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। अनुव्रत मार्ग, क्रिसेंट मार्ग और कालका दास मार्ग सहित अन्य संपर्क रूटों पर भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.